मंगलवार, 1 मई 2007

तुम हस दिये तो


Aishwarya26, originally uploaded by Tilak Haria.

तुम हस दिये तो
सब सवाल धुल गये
क्यो खिली बहार?
सब जवाब मिल गये

तुम हस दिये तो
दिल नाचने लगा
जिन्दगी हसीन है
मन सोचने लगा

तुम हस दिये तो
दिन गया महक
खुश हुआ मैं यूँ
जैसे गुड मिला बालक

तुषार जोशी, नागपुर

सागर सी आखें


Aishwarya27, originally uploaded by Tilak Haria.

सागर सी आखें करती है
दिल को दिवाना
आंखो में भी नशा होता है
देख के है जाना

सुंदरता की परिभाषा को
बदल दिया तुमने
कैसे बताएँ सबको के क्या
देख लिया हमने

तुषार जोशी, नागपुर

प्रथम हिन्दी चिठ्ठा

आज अपना पहला हिन्दी चिठ्ठा आरंभ करके प्रसन्नता हो रही है - तुषार